देवरिया, जून 13 -- लार,(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड लार के पटनेजी में आयोजित श्रीराम युवा कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धकपुरा व मटियरा जगदीश के बीच खेला गया। धकपुरा की टीम ने मटियरा जगदीश के टीम को हरा कर मैच को अपने नाम कर लिया। ​​फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धकपुरा की टीम ने निर्धारित ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मटियरा जगदीश के सामने 122 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मटियरा जगदीश की टीम धकपुरा के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। पूरी टीम महज 60 रनों पर ही सिमट गई। यह भी पढ़ें- डीपीएल के पहले मैच में मिर्जागंज ने नौरंगाबाद को हराया जिसके चलते धकपुरा ने 62 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच का ​उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला पंचायत...