समस्तीपुर, अप्रैल 28 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के मटिऔर गांव में वर्षों से फरार पांच अभियुक्तों के घर न्यायालय के आदेश पर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया गया। वहीं पुलिस ने सख्त निर्देश देते हुए 30 दिनों के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की बात कही है। उधर, ग्रामीणों की मौजूदगी में अभियुक्तों के घरों पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व विशनपुर बेड़ी पंचायत के मटिऔर गांव में सरपंच सुनील कुमार राय और विपिन राय के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें सरपंच सुनील कुमार राय की मौत हो गई थी जबकि विपिन राय गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। इसी मामले में नंदन राय, अनिल राय, सुधीर राय, बालेश्वर राय एवं दशरथ राय को एक पक्ष के द्वारा अभियुक्त बनाया गया था। जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे है...