उरई, जनवरी 30 -- जालौन। मटर बेचकर घर जा रहे किसान का शव संदिग्ध अवस्था में गुरुवार देर रात को छिरिया सलेमपुर के पास पैट्रोल पंप के नजदीक पानी से भरे खंदक में मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में पर जिन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा सिरसा निवासी संजय सिंह 40 गुरुवार को हरी मटर लेकर ट्रैक्टर से कृषि उत्पादन मंडी समिति में बेचने आए थे। मटर बेचकर रात में लगभग आठ बजे वह ट्रैक्टर से वापस घर के लिए निकले। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने मोबाइल पर कॉल करने का प्रयास किया। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.