रामपुर, मार्च 5 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पर बैठा युवक जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शहजादनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मिलक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सौरभ भोट थाना क्षेत्र के थुनापुर से मटर बेचकर अपने घर लौट रहा था। अहमदाबाद गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उधर,हादसे के बाद पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.