अमरोहा, मार्च 9 -- चुचैला कलां (अमरोहा)। गजरौला-चांदपुर रोड स्थित मटर फैक्ट्री में रविवार शाम अचानक अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। तीखी गैस फैलते ही यहां काम कर रहे मजदूरों की हालत बिगड़ने लगी और आधा दर्जन महिला वर्कर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में सभी को फैक्ट्री से बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री के भीतर अचानक तेज दुर्गंध और धुआं फैलने लगा। कुछ ही देर में वहां काम कर रहे मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कई महिला वर्कर बेहोश होकर गिर पड़ीं। इससे फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत मजदूरों को बाहर निकाला और घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.