बरेली, मार्च 16 -- आंवला। ग्राम किटौना में खेत में मटर तोड़ने के विरोध पर दबंगों ने दंपति की पिटाई कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। गांव किटौना की नन्ही देवी ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने खेत पर मटर तोड़ रही थीं। इसी दौरान गांव के ही दबंग उनके खेत से जबरन मटर तोड़ने लगे। जब उन्होंने मना किया तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पत्नी को बचाने आए देवकीनंदन को भी दबंगों ने पीटा। आरोप है कि दंपति को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.