वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। साहित्यिक संस्था 'रसराज' की ओर से बुधवार को हुई मटरचूड़ा मगदल गोष्ठी में कविता की रसधार बही। दुर्गाकुंड स्थित पिलग्रिम्स बुक हाउस में पुष्पवर्षा के बीच हुई गोष्ठी की अध्यक्षता पं.रामानंद तिवारी ने की। दीपाली अग्रवाल ने भारतेन्दु के संस्मरण एवं उनकी पुस्तक 'कृष्ण-भोग' पर चर्चा की तो डॉ.कृष्णकान्त शुक्ला ने अपनी भोजपुरी क्रिकेट कमेन्ट्री सुनाई। इस अवसर पर हुई कवि गोष्ठी में अनु मिश्रा, वीणा अग्निहोत्री, राजकुमार केजरीवाल, पूर्णिमा सिंह, प्रेमप्रकाश, जगदीश केशरी, शिखा अग्रवाल, राकेश टंडन ने काव्यपाठ किया। स्वागत संस्था के सचिव राममोहन अग्रवाल, संचालन मंजरी पांडेय एवं धन्यवाद प्रकाश पुष्पा तिवारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.