बगहा, मार्च 6 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा थाने के शिकारपुर गांव में होली के दिन मटन खरीदने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें दस लोग जख्मी हो गए। सीएचसी प्रभारी डॉ.अनवार अहमद व डॉ.बसरूद्दीन ने प्राथमिक उपचार कर इन्हें बेतिया रेफर कर दिया।जख्मी में अप्पू कुंवर (35)अंशू कुंवर(31), प्रदीप कुंवर (52)व आलोक कुंवर(48), ॠषप कुमार(20), मुन्टूर कुंवर (32) के अलावे अरूण कुंवर(45)व विनोद कुंवर (58), गुलशन कुंवर(25) व अंकुर कुमार (20) शामिल हैं।थानाध्यक्ष नीतिश कुमार मौर्य ने बताया कि मटन पहले खरीदने को लेकर अप्पू कुंवर व अरूण कुंवर के बीच विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया। घायल जीएमसीएच बेतिया में इलाजरत हैं।जख्मी आलोक कुंवर के आवेदन पर अरूण कुंवर समेत छह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.