नई दिल्ली, मार्च 30 -- मुंबई के 15 युवकों ने लोनावला में रिसॉर्ट स्टाफ पर मटन न मिलने पर हमला कर दिया, जिसमें एक कर्मचारी की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है। यह घटना 26 मार्च को दोपहर के समय वकसाई स्थित जेस्टिन हिल रिसॉर्ट में हुई। मुंबई से आए ये लोग रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। लंच के समय उन्होंने मटन डिश मांगी, लेकिन स्टाफ ने बताया कि मटन खत्म हो चुका है। इस पर वे भड़क गए और रिसॉर्ट मालिक सहित स्टाफ पर लात-घूंसे बरसाने लगे। यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मी बेटी ने दूध में जहर देकर हेड कॉन्स्टेबल पिता को मार डाला, मगर क्यों रिसॉर्ट की मालिक मोहन भोईर पर सबसे पहले हमला हुआ। आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसे मारे और प्लास्टिक की कुर्सी से सिर पर वार किया। इसके बाद कुक महेश, हेल्पर संदीप और नितिन पर भी हमला किया गया। स्टाफ सदस्य सौरभ दत्तात्रेय गोरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.