बस्ती, जून 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर थानाक्षेत्र के डेंगरहा गांव में एक शादी समारोह के दौरान मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। घटना में एक बाराती और उसका पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी बभनान ले आई। डेंगरहा गांव निकाह होने के बाद के बाद दावत चल रही थी। इसी दौरान पैकोलिया थानाक्षेत्र के संथुआ गांव निवासी पिता-पुत्र भोजन करने बैठे थे। बताया जाता है कि भोजन परोस रहे हलुआ बाजार निवासी व्यक्ति ने दोनों के पत्तल में मटन के बजाय चिकन परोस दिया। इसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान बाराती के सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया।पिता को बचाने पहुंचे बेटे को भी पीट दिया गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद...