मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के पूर्वी इलाके के एक मोहल्ले में मटकोर के दौरान युवक का पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में मटकोर वाली रात में हर्ष फायरिंग की गई थी। वीडियो में दिख रहा युवक शहरी इलाके के एक वार्ड पार्षद का भाई बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।वीडियो में दिख रहा है कि युवक पंडाल के अंदर लगी एक बाइक के पास खड़े होकर पिस्टल के मैगजीन में गोली लोड करता है। इसके बाद पिस्टल कॉक कर फायरिंग करता है। इस दौरान पंडाल में उसके आसपास लोगों की भीड़ जुट जाती है। युवक ने दो राउंड फायरिंग करते वीडियो में दिख रहा है। बैक ग्राउंड में भोजपुरी गीत बज रहा है। एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने वायरल वीडियो की जांच का निर्देश नगर और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.