दरभंगा, अप्रैल 22 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के हाटी गांव में सोमवार रात मटकोर की रस्म के दौरान अनियंत्रित चारपहिया वाहन की ठोकर से 19 वर्षीय युवक विशाल कुमार शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। विशाल अपने माता-पिता के साथ गाजियाबाद से चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गांव आया था। लोगों ने बताया कि हाटी निवासी ललन शर्मा का पुत्र विशाल अपने चाचा अरुण कुमार शर्मा के पुत्र सन्नी की शादी के लिए तीन दिन पहले ही गांव आया था। 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे महिलाएं मटकोर की रस्म के लिए जा रही थीं, तभी मवेशी अस्पताल के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने विशाल को ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- मटकोर के दौरान वाहन की ठोकर से युवक की मौत हादसे के बाद लहूलुहान विशाल को परिजन सुपौल बाजार के निजी अस...