छपरा, अप्रैल 26 -- फोटो- 5 तरैया बाजार से गायब दूल्हे के रेफरल अस्पताल में बेहोश पड़े पिता तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार से मटकोर पूजा की सामग्री खरीदने गया एक दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं सदमे में पिता बेहोश होकर गिर पड़े, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, माधोपुर बड़ा गांव निवासी राजा सिंह का 26 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे मटकोर पूजा की सामग्री खरीदने तरैया बाजार गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा है। यह भी पढ़ें- मटकोर की खरीदारी करने गया दूल्हा लापता, शादी से पहले मचा हड़कंप परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की मां संगीता सिंह ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए पुत्र की...