छपरा, अप्रैल 26 -- मटकोर की खरीदारी करने गया दूल्हा लापता, शादी से पहले मचा हड़कंप तरैया (सारण), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार से मटकोर पूजा की सामग्री खरीदने गया एक दूल्हा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पिता सदमे में बेहोश हो गए। लापता युवक की पहचान माधोपुर बड़ा गांव निवासी राजा सिंह के 26 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चंदन कुमार शनिवार 25 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे अपनी शादी के लिए मटकोर की पूजा सामग्री खरीदने तरैया बाजार गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवक का मोबाइल फोन भी पिछले दो दिनों से बंद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पिता राजा सिंह अचेत हो गए, जिन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.