बलिया, फरवरी 11 -- बलिया, संवाददाता। भगवान शंकर के विवाह के रस्म आदयगी में बुधवार की सुबह महिलाएं बाबा बालेश्वर मंदिर से 'कहवां के पियर माटी, कहांवा के कुदार हो...' पारम्परिक गीत के साथ सज-धजकर निकलीं और अन्य पारम्परिक गीतों को गाते बजाते रामलीला मैदान पहुंची। यहां विधि विधान से मटकोड़ की रस्म निभाने के दौरान खूब हंसी ठिठोली की। इसके बाद पुनः बाबा बालेश्वर दरबार पहुंची और भोले बाबा को मंगल गीतों के बीच हल्दी लगाया।प्रसिद्ध बाबा बालेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के तिलकोत्सव के बाद विवाह के रस्म अदायगी का क्रम जारी है। बुधवार को गाजे-बाजे के बीच महिलाएं भोले के भक्ति में लीन नाचते गाते हुए मंदिर से शहीद पार्क चौक, सिनेमा रोड, मालगोदाम होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां रीति-रिवाज के अनुरूप मटकोड़ की रस्म निभाई। इस दौरान नाच गाने के साथ हंसी ठिठो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.