मटकी फोड़ में दिखा उत्साह, श्रीकृष्ण भक्ति में रंगा बीआईटी
देवघर, सितम्बर 4 -- जसीडीह प्रतिनिधि बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ऑफ-कैंपस देवघर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण के पूजन और मंगलाचरण से शुरू हुए समारोह में विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन, नृत्य, मटकी फोड़ समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन-दर्शन को जीवंत कर दिया। मटकी फोड़ के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। भक्ति और उल्लास से सराबोर समारोह में पूरा परिसर कृष्णमय नजर आया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-मूल्यों तथा धर्म, कर्म और सत्य के संदेश से जोड़ना और भारतीय संस्कृति व परंपराओं के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- Deogarh News: संत जेवियर्स हाई स्कूल देवघर में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी विद्यार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.