मटका-जुआ-शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि ने सुनीं समस्याएं
जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर। तरुण संघ, कदमा के प्रांगण में आयोजित बैठक में स्थानीय निवासियों ने कदमा थाना क्षेत्र में जुआ, मटका व शराब के धड़ल्ले से हो रहे अवैध कारोबार पर रोष जताया। लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद थाना प्रभारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। साथ ही थाने के कुछ कर्मियों द्वारा लोगों को परेशान करने की भी शिकायत की गई। जेएनएसी की कचरा उठाव सेवा में लापरवाही, अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम के मुद्दे भी उठे। बैठक की अध्यक्षता विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने की, जिन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.