फतेहपुर, मार्च 5 -- फतेहपुर। 'होलिया में उड़े रे गुलाल..आज बिरज में होली रे रसिया..ओ रंग बरसे, ..भीगे चुनर वाली, ..होली आई रे कन्हाई, आज न छोड़ेंगे बस हम..'। होली के तराने, मटकते हुरियारे, उड़ता रंग-अबीर गुलाल। होलिका दहन के बाद बुधवार को सुबह से ही दोआबा में जमकर रंग बरसा। गली मोहल्ले होरियारों की टोली शोर मचाते हुए घूमी। पिचकारी से एक दूसरे को भिगोने की मस्ती और मासूम बच्चों के गाल पर गुलाल का टीका लगाने के साथ सभी बोले, हैप्पी होली। ऐसे ही गुरुवार को दूसरे दिन भी रंगोत्सव में लोग डूबे नजर आए। शहर में सोमवार की रात होली जलाई गई। मंगलवार को चन्द्र ग्रहण होने के कारण रंगोत्सव नहीं हुआ। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचलों में सुबह से होली का सुरूर चढ़ा, जो गुरुवार को भी जारी रहा। हुरियारे हरे, नीले, पीले रंगों में रंगे नजर आए। हुरियारों की टोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.