मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के रामदास मझौली से 10 अप्रैल को गायब छात्र मो. समीर अंसारी को रेल पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना से बरामद कर लिया। अनुसंधानकर्ता अपर थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि रामदास मझौली के मुस्तकिम अंसारी ने पुत्र के गायब होने की शिकायत की थी। आवेदन मिलने के बाद पुलिस लगातार छात्रा की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही थी। सोमवार को रेल पुलिस ने छात्र को सतना से बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने गुस्से में आकर घर छोड़ा था। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र को परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...