मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मझौली धर्मदास इलाके से एक विवाहिता बीते तीन दिन से लापता है। इस संबंध में वैशाली के गोरौल इलाके की रहने वाली उसकी मां ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पुलिस को बताया है कि पुत्री की शादी मनियारी इलाके के एक गांव में हुई है। बीते तीन माह से वह अपने परिवार के साथ मझौली धर्मदास इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। 13 अप्रैल की दोपहर तीन बजे सोनबरसा गांव निवासी सुमित कुमार उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसमें आरोपित का भाई संतोष कुमार भी शामिल है। उसकी पुत्री ने अपने साथ 15 हजार रुपये और चार भर गहना भी ले गई है। सदर थाने के अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि एफआईआर के आधार पर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...