देवरिया, अप्रैल 14 -- मझौलीराज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर पंचायत मझौलीराज में मुख्य चौराहे का नामकरण 'आंबेडकर चौक' करने तथा वहां भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस संबंध में नगर पंचायत के कई सभासदों ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। नगर पंचायत मझौलीराज के वार्ड नम्बर 13 के सभासद विकास कुमार गुप्ता ने अपने लेटर पैड पर प्रस्ताव लिखकर अन्य सभासदों के साथ सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन को सौंपा। सभासदों ने प्रस्ताव में चौराहे का नामकरण करने के साथ-साथ स्थल को सुसज्जित करने की भी मांग की गई है। इस प्रस्ताव पर वार्ड नम्बर 1 की सभासद सुनीता देवी, वार्ड नम्बर 2 के शंभू कुशवाहा, वार्ड नम्बर 3 की तेतरी देवी, वार्ड नम्बर 11 की शीला यादव, वार्ड नम्बर 7 की तारा देवी, वार्ड नम्बर 12 की दुर्गावती देवी, वार्ड नम्बर 8 के मोहम्मद अ...