मझौलिया से ई-रिक्शा से 461 बोतल शराब जब्त
बगहा, मई 12 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह गुप्त सूचना पर शेख मझरिया पंचायत के डोभवा घाट से एक ई रिक्शा पर लदी 461 बोतल विदेशी शराबजब्त की। बाइक से भाग रहे विदेशी शराब के धंधेबाज सुगौली के ठाकुर टोला निवासी मुन्ना खान के पुत्र साहब खान को भी पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। धंधेबाज के पास से बाइक भी जब्त की गई। जानकारी एसएचओ अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जब्त विदेशी शराब का मूल्य लाखों में आंकी गयी है। इधर, समकालीन अभियान के तहत करीब एक दर्जन और शराब धंधेबाज तथा नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे थाना कांड संख्या 436/26 के नामजद शराब के धंधेबाज सेमरा वार्ड-10 के अवधेश कुमार, मझौलिया के करमवा के अभियुक्त अनिल पासवान, जौकटिया के मुकेश कुमार को तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.