बगहा, जून 27 -- मझौलिया। प्लस पोलियो अभियान के तहत सीएचसी मझौलिया में कुल 38 हजार घरों में 84 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जानकारी प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने दी।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 39 सुपरवाइजर विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किये गये है। 28 जून से शुरू होनेवाला अभियान अगले पांच दिनों तक चलेगा।अंतिम दिन आर आई का होगा।प्रभारी ने बताया पोलियो अभियान में शामिल कर्मियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि पोलियो चक्र टूटना नही चाहिये।इस वावत सीएचसी में कर्मियों की एक बैठक आयोजित कर सबको आगाह किया गया।मौके पर दर्ज. लुकमान, स्वास्थ्य प्रबंधक शकील अहमद, बीसीएम राहुल कुमार झा समेत एएनएम और आशा फेसिलेटर शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News पल्स पोलियो अभियान को लेकर एकमा में जागरूकता रैली उपस्थित सभी...