बगहा, मार्च 26 -- मझौलिया। सरिसवा से रामगढ़वा जाने वाले पथ पर रामपुरवा पुल के समीप बेकाबू हाईवा की ठोकर से बाइक सवार बड़े भाई अमीउल्लाह अंसारी (31) की मौत हो गयी। बाइक चला रहा छोटा भाई सजीउल्लाह अंसारी बाल-बाल बच गए। घटना बुधवार की सुबह 11 बजे की है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे दो घंटे तक यातायात ठप रहा। पुलिस पदाधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि अमीउल्लाह अंसारी मझौलिया की रमपुरवा महनवा पंचायत के बढ़ईया टोला वार्ड नं. 9 निवासी साहेब हुसैन अंसारी के पुत्र थे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में की पत्नी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.