बगहा, अप्रैल 2 -- मझौलिया। सुधा केंद्र से दूध लेकर घर लौट रहे बृद्ध रहमान मियां (65)वर्ष की बाइक की ठोकर से मौत हो गयी।घटना बुधबार रात 07.30 बजे की है। जानकारी एसएचओ अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मृतक रहमान मियां हरपुर गढ़वा पंचायत के भोगाड़ी वार्ड 19 के रहनेवाले थे।उनके पिता का नाम मरहूम सुल्तान मियां है। उनकी पत्नी का नाम कलीजन खातुन है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक बाइक चालक रमपुरवा महानवा का रहनेवाला है।ग्रामीणों ने उसकी बाइक स्पेलेंडर प्लस बीआर 22 ए 6272 को कब्जे में ले लिया।जबकि बाइक चालक घटना के बाद फरार होने में सफल रहा।यहां यह उल्लेखनिय है कि थाना परिसर में मामले को रफा दफा करने को लेकर दोनों पक्षो के जनप्रतिनिधियों की समझौता वार्ता जारी है। इधर एसएचओ श्री प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्त...