बगहा, मार्च 14 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा चैनपुर नवका टोला गांव में उपद्रवियों ने पुलिस टीम से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की कर अभियुक्त को जबरन छुड़ा लिया। गृहरक्षक सिपाही शेख अरबाज के पॉकेट से मोबाइल फोन भी निकाल लिया। 7 मार्च की दोपहर घटी इस घटना में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने मझौलिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में गाली-गलौज, धक्का मुक्की करने, चोरी की नीयत से मोबाइल फोन छीनने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में बताया गया है कि सात मार्च को मझौलिया पुलिस को वरीय पदाधिकारी द्वारा सूचना दी गई कि बहुअरवा चैनपुर नवका टोला वार्ड पांच में रिठा महतो के घर कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गश्ती व पुलिस टीम के साथ दोपहर 3:20 बजे रिठा महतो के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.