बगहा, अप्रैल 11 -- बेतिया/मझौलिया। मझौलिया के चैलाभार चैता वार्ड-4 में करिश्मा देवी (28) की ससुराल वालों ने गला घोट हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि करिश्मा देवी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं उसके पति राधेश्याम पांडेय, ससुर उमाकांत पांडेय व सास यशोदा देवी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे पिता मझौलिया के सतभिड़वा वार्ड-14 निवासी मुचकुंद पांडेय व मां शोभा देवी ने बताया कि करिश्मा की शादी 10 वर्ष पूर्व राधेश्याम पांडेय से हुई थी। दहेज में क्षमता के अनुसार खर्च किया गया था। गुरुवार को शोभा देवी बेटी से मिलने उसके ससुराल गयी। वहां पर सास यशोदा देवी व ससुर उमाकांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.