बगहा, मार्च 30 -- मझौलिया एक प्रतिनिधि।पारसा पंचायत के प्रबुद्ध किसान सत्येन्द्र सिंह के पुत्र मन्नत परासर ने मैट्रिक की परीक्षा में 466 अंक पाकर प्रखंड का नाम रौशन किया है।मन्नत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पारसा बाबू टोला का छात्र है जिसने 466 अंक पाया है।इसके प्राप्तांक का प्रतिशत 93.2% है।बिना किसी ट्यूशन के यह सफलता उसने पायी है।उसने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पिता को दिया है।आगे मैथ से आईएससी कर आईआईटी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।मन्नत की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.