मझौलिया में इंजीनियर के बंद घर का ग्रिल काटकर 4.50 लाख की चोरी
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया आदर्शनगर लेन नंबर तीन में चोरों ने इंजीनियर अवनीश कुमार के बंद घर को निशाना बनाया और करीब 4.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए। घटना के वक्त उनकी पत्नी पिंकी कुमारी अपने मायके गई हुई थीं। इसी का फायदा उठा कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।इस संबंध में पत्नी पिंकी कुमारी ने शनिवार को सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि बीते 14 मई को दोपहर करीब 2 बजे अपने कमरे का ताला बंद कर मायके गई थीं। अगले दिन 15 मई की शाम करीब 6 बजे जब वह वापस लौटीं तो उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने घर के पीछे जाकर देखा। पीछे की खिड़की का लोहे का ग्रिल कटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.