बगहा, मई 2 -- बेतिया। विगत दिनों मझौलिया पुलिस की गश्ती टीम द्वारा बारात में जा रहे रॉक पार्टी के वाहन चालक से पैसा लेने का वीडियो प्रसारित हुआ था। पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने मझौलिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि गश्ती दल के साथ मौजूद होमगार्ड जवान बलिराम महतो व पन्नालाल चौधरी का अप्रैल माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को पुलिस को इंटरनेट पर प्रसारित एक वीडियो प्राप्त हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.