मझौलिया इलाके से लापता किशोरी समस्तीपुर से बरामद
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया इलाके से लापता किशोरी को समस्तीपुर स्टेशन से गुरुवार देर शाम बरामद कर लिया गया है। वह बुधवार शाम छह बजे घर से अचानक लापता हो गई। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजन ने सदर थाने में शिकायत की। इसमें मोहल्ले के एक किशोर पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। इसके सत्यापन के बाद पुलिस ने किशोर को पकड़ा। उसे थाने पर रखकर पूछताछ की। इस दौरान किशोरी के संबंध में जानकारी मिली कि वह समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंच गई है। वह किशोर के मोबाइल पर आने के लिए लगातार कॉल कर रही थी। इसके बाद पुलिस और परिजन वहां जाकर उसे बरामद किया। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि किशोरी से पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.