बांका, जुलाई 1 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र मझौनी में पदस्थापित एएनएम रंजना कुमारी सेवानिवृत हो गई। उनकी सेवानिवृत्ति पर रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एक समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें अंग-वस्त्र सहित बुके आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि रंजना कुमारी एक कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्य कर्मी रही। इस दौरान अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके दीर्घायु होने व उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News सेवानिवृत्त एएनएम को दी गई समारोहपूर्वक विदाई समारोह में स्वास्थ्य...