मझौंवा में श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ 20 से
आरा, मई 15 -- आरा। शहर के मझौंवा स्थित काली स्थान पर 20 से 27 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 20 मई को सुबह सात बजे कलश यात्रा शुरू होगी। उसी दिन भागवत महात्मय होगी। 21 मई को कुंती स्तुति, परीक्षित श्राप, 22 मई को शुकदेव उपदेश, सती चरित्र एवं ध्रुव चरित्र पर प्रवचन होगा। 23 मई को भरत चरित्र, अजमिका कथा, कृष्ण उत्सव, 24 मई को माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा, 25 मई को महाराज रुक्मणी विवाह उत्सव एवं 26 मई को सुदामा चरित्र एवं विश्राम का कार्यक्रम होगा। 27 मई को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ कथावाचक अरुण कुमार शास्त्री (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) एवं आचार्य व्यासपति ओझा की ओर से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- श्री हरि मंदिर में 17 से श्रीमद्भागवत कथा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.