पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। मझोला से दियूनी बैराज के बीच सात करोड़ से बन रही 8.1 किमी. की खराब सड़क की लेयर का वीडियो वायरल होने के बाद लोनिवि पीडब्ल्यूडी की अभियंता अनामिका यादव और अजय सिंह ने मौके पर पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद खराब लेयर को उधड़वा कर नई सड़क का काम कराया। बता दें कि 31 मार्च को मझोला क्षेत्र में खराब सड़क बनाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में अधिकारियेां ने संज्ञान लिया। अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने इस पर ध्यान दिया और अभियंताओं की टीम को भेजा। मौके पर जांच की गई। अभियंता अनामिका यादव ने बताया कि खराब सड़क को उधड़वा कर साफ सड़क की लेयर डाली गई है। इसमें लापरवाही बरतने वाली फर्म को हिदायतें भी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.