पलामू, अप्रैल 7 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के थाना क्षेत्र के मझीगांव गांव में सोमवार की देर रात में एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में रफीक मियां का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में घर में रखे करीब 5 लाख रुपये नकद, 2.50 लाख रुपये के जेवर, जमीन के महत्वपूर्ण कागजात समेत 10 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पंडवा के प्रभारी अंचल अधिकारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि अंचल कर्मियों को जांच के लिए भेजा गया है और क्षति का आकलन कर मुआवजा के लिए रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। पंडवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।पीड़ित रफीक मियां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अगले माह तय है। उन्होंने नकद राशि और जेवर घर में सुरक्षित रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.