बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। शिविर में बच्चों द्वारा बनाए गए तंबुओं के शहर ने सभी का मन मोह लिया और टीम भावना का परिचय दिया। प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने टोलियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही जीवन को सही दिशा देते हैं। वहीं, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और सेवा भावना से युवा हर असंभव कार्य को संभव बना सकते हैं। स्काउट वर्ग में छत्रपति वीर शिवाजी टोली प्रथम, महात्मा गांधी द्वितीय व जय बजरंगबली टोली ने तृतीय स्थान पाया। वहीं गाइड वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई व महालक्ष्मी कंपनी प्रथम व रानी अहिल्याबाई कंपनी ने द्वितीय स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.