कौशाम्बी, मार्च 13 -- विकास खंड कौशाम्बी के मझियारी चक एलई रोशन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस ग्राम चौपाल की अध्यक्षता नीति आयोग से नामित अधिकारी राजेश कुमार द्वारा की गई। इस दौरान जनहितकारी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। चौपाल में मुख्य रूप से पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, राशन वितरण, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई (सीमंतोन्नयन) कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.