गढ़वा, जनवरी 31 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव में शुक्रवार को अवैध महुआ शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से तैयार 100 लीटर महुआ शराब जब्त कर थाना लाया गया। दोनों जंगल में शराब बनाकर गांव में बेचते थे। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुखनदी गांव निवासी गोपाल यादव और संदीप यादव की ओर से जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर गांव लाकर बेचा जाता था। छापेमारी में दोनों के घर से लगभग 100 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। मौके पर से दोनों पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहे। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.