मझिगवां समिति के लापता सचिव अमरकंटक में मिले
गंगापार, सितम्बर 4 -- पिछले 30 अगस्त को मांडा ब्लॉक के मझिगवां साधन सरकारी समिति के सचिव 58 वर्षीय संतोष कुमार सिंह पुत्र जय बहादुर सिंह को कोरांव पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश के अमरकंटक स्थित बर्फानी धर्मशाला से शुक्रवार को सकुशल बरामद किया गया। मिलने के बाद उन्होंने बताया कि अचानक उनके मन में धार्मिक तीर्थ यात्रा का भाव उत्पन्न हुआ था जिससे वह घर छोड़कर चले गये थे। बरामद होने के बाद उन्हें उनके बेटे को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में कोरांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दिखाई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.