मझिगवां माइनर में उड़ रही धूल, किसान परेशान
गंगापार, जून 3 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उपरौध राजबहा से संबंधित मझिगवां माइनर के टेल पर बसे गांवों की नहरों में पानी न पहुंच पाने के कारण धूल उड़ रही है।मांडा के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में बसे हाटा और मझिगवां न्याय पंचायत के डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों में उपरौध राजबहा की नहरों के माध्यम से पानी छोड़ा जाता है। उपरौध राजबहा में मिर्जापुर जनपद के सिरसी जलाशय से पानी छोड़ा जाता है। इस बार यथासमय मांडा की नहरों में पानी छोड़ा गया है। उपरौध राजबहा के जेई जीतेंद्र पांडेय ने बताया कि मांडा के उपरौध क्षेत्र के गांवों की नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है। यह भी पढ़ें- नहर चोक होने से किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट जिन गांवों की नहरों में अभी पानी नहीं पहुंच पाया है, वहां दो दिन में पानी पहुंच जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.