मझिआंव पत्रकार की मौत पर किया शोक प्रकट
लातेहार, मई 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के लोगो ने मझिआंव के पत्रकार विनय चन्द्रवंशी की असामयिक मौत होने पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। पूर्व में विनय बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में रहते थे। यहां उनके पिता जी रेलवे विभाग में कार्यरत थे। बरवाडीह से ही उनकी पढ़ाई पूरी हुई थी। इसके बाद विनय मझिआंव चले गए थे। लोगो के अनुसार मझिआंव में ही बुधवार की रात उनकी मौत हो गई है। उनकी मौत पर रंजीत कुमार राजू, अजय चन्द्रवंशी, राहुल राज,बबलू,पपु, संजय, उपेंद्र सहित अन्य लोगो ने गहरा शोक प्रकट किया। यह भी पढ़ें- शौंडिक जायसवाल समाज ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.