गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत मझिआंव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षद का शपथ ग्रहण बुधवार को होगा। अनुमंडल कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ही उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। अनुमंडल कार्यालय गढ़वा के सभागार में मतदान प्रक्रिया आयोजित की जानी है। उधर चुनाव के दौरान संभावित भीड़, समर्थकों की आवाजाही तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी, गढ़वा सदर संजय कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनुमंडल कार्यालय गढ़वा के 100 मीटर की परिधि में बुधवार को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 6 बजे तक निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया गया है। उक्त निर्णय चुनाव प्रक्रिया को शांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.