मझिआंव के छठ घाट पर अबतक सफाई नहीं
गढ़वा, मार्च 23 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के कोयल नदी मेला छठ घाट की अभी तक साफ -सफाई नहीं हो सकी है। छठ घाट पर कंटीलानुमा झाड़ियों और कचरा का अंबार लगा है। चैती छठ महापर्व रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू भी हो गया है। छठ घाट की साफ सफाई नहीं होने पर व्रतियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उसके अलावे पानी टंकी घाट सहित अन्य घाटों की भी साफ- सफाई नहीं की गई है। अनुमान है कि पहले की अपेक्षा चैती छठ में भी व्रतधारियों की संख्या अधिक होने की उम्मीद थी। कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि सभी छठ घाटों की साफ-सफाई सोमवार को करा दी जाएगी। व्रतियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। उन्हें सारी व्यवस्थाएं दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.