मझागांव : पांच किमी पैदल मार्च निकाल कर प्रखंड कार्यालय पहुंचे लाभुक, मांगा राशन
चाईबासा, अप्रैल 7 -- मझगांव, संवाददाता। मझगांव प्रखंड में तीन माह से जन वितरण प्रणाली के कार्डधारियों को राशन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज होकर 200 से अधिक लाभुकों ने सोमवार को पडसा पंचायत के हडुवाकमन ग्राम से 5 किली पैदल मार्च निकालते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और जन वितरण प्रणाली दुकानदार महिला समूह आकाशदीप महिला मंडल पडसा के विरोध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थित में लाभुकों ने प्रखंड के प्रधान लिपिक को आवेदन दिया। इस दौरान लाभुकों ने कहा कि जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 माह का राशन नहीं दिया है। दुकानदार अंत्योदय कार्ड धारी को 35 किलो अनाज के जगह 28 से 30 किलो अनाज देता है। पीएच कार्ड धारी को भी 5 किलो अनाज के जगह तीन से चार किलो अनाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.