वाराणसी, जुलाई 3 -- पिंडरा, संवाद। मझवा (पिंडरा) गांव में गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे चचेरे भाइयों ने विवाद के दौरान 22 वर्षीय सौरभ सिंह के सिर में गोली मार दी। कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। उसने सिंधोरा पुलिस की पूछताछ में रिशु सिंह एवं बबलू सिंह से विवाद की बात कही। बताया कि रिशु ने गोली मारकर हत्या की। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पट्टीदारों के बीच 15 दिन पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद का कारण मारपीट के दौरान लालू सिंह के पुत्र सौरभ ने पट्टीदार के चचेरे भाइयों रिशु सिंह और बबलू सिंह की माता-पिता से मारपीट करते हुए अपशब्द कहे थे। इसी का बदला लेने की फिराक में दोनों थे। आरोप है कि रिशु कई दिन से असलहा लेकर घूम रहा था और धमका रहा था। विवाद को लेकर सौरभ सिंह को गुरुवार रात में घर के पास बुलाया। सौरभ और उसके पिता लालू प...