मझवार समाज को एससी आरक्षण में शामिल करने की मांग
बहराइच, जुलाई 31 -- पयागपुर, संवाददाता। मझवार समुदाय को संविधान की अनुसूची में क्रम संख्या 53 के तहत अनुसूचित जाति (एससी) का लाभ दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पयागपुर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के निर्देशन में किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद के नेतृत्व में समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि मझवार समाज को उसका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शिवराज निषाद, विधान सभा प्रभारी अमरनाथ निषाद, अनिल कुमार निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश निषाद, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष पंकज कुमार निषाद, वरिष्ठ महासचिव बलकेश कश्यप, राजेंद्र निषाद, डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.