मऊ, अप्रैल 22 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर बन रहे डिवाइडर पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टरों का बुधवार को उपजिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, रिफ्लेक्टर की स्थिति और उनकी उपयोगिता का बारीकी से जायजा लिया। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डिवाइडर पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर मजबूती व सही एंगल के साथ लगाए जाएं, ताकि रात के समय वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई दें। रिफ्लेक्टर की सही स्थापना सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मझवारा मोड़ क्षेत्र यातायात की दृष्टि से काफी व्यस्त स्थान है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में डिवाइडर पर उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर लगाए जाना बेहद जरूरी है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.