छपरा, अप्रैल 4 -- फोटो- 8 जलालपुर के मझवलिया में पशु बांझपन शिविर में जानकारी देते चिकित्सक व अन्य। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के मझवलिया गांव में शनिवार को पशु अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पशुओं में होने वाली बांझपन बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले शिविर का उद्घाटन सम्मानित किसान संतोष कुमार सिंह ने किया। जलालपुर पशु अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अखिलेश्वर ठाकुर ने किसानों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया और पशुओं में होने वाली बीमारी खोरहा, लंपी, ब्रूसेला, गलाघोंटू और लंगड़ी बीमारी से रोकथाम के लिए टीकाकरण किए जाने पर जोर दिया। शिविर में कुल 135 पशुओं का इलाज किया गया और दवाएं दी गई। मौके पर डॉ. चंद्रप्रकाश, डॉ.आर.के. चतुर्वेदी, अभिजीत, रंजन कुमार के अलावा सरपंच प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.