छपरा, मई 3 -- फोटो- 2 जलालपुर के मझवलिया गांव में बारिश से खराब हुई खीरे की फसल जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बारिश से खीरे की फसल खराब होने लगी है। इसे लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

बारिश का प्रभाव मालूम हो कि पिछले सप्ताह बुधवार की रात आई तेज आंधी पानी से क्षेत्र में लगी खीरा की फसल को नुकसान हुआ। फिर रविवार की रात आई बारिश ने खीरे की फसल को क्षति पहुंचाई है। सबसे ज्यादा परेशानी मझवलिया एवं मजलिसपुर में खीरा की खेती करने वाले किसानों की हुई है। किसानों ने बताया कि पांच छह दिन के अंदर दो बार हुई बारिश का सीधा असर उत्पादन क्षमता पर पड़ेगा। खीरा की खेती करने वाले किसान राजेश सिंह, संतोष सिंह, राहुल ठाकुर, प्रमोद सिंह, नथुनी मांझी, अभिलाख राम, अलीराज, अभिनव कुमार आदि ने बताया कि बारिश के कारण बस से 25 फीसदी तक नुकसान हुआ है।...