मझगांव सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों की समीक्षा बैठक, सेवाओं में सुधार के निर्देश
चाईबासा, अक्टूबर 7 -- मझगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मझगांव में बुधवार को प्रखंड के आयुष विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य केंद्रों के सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बीडीटी एवं सहिया साथियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सनातन चातार ने की।बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डॉ. चातार ने एएनएम, सीएचओ, सहिया और आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की जांच की। डिजिटल माध्यमों के उपयोग की भी समीक्षा की गई। इसमें ई-कवच एप्लीकेशन और एफपीएलएमआईएस के माध्यम से रिपोर्टिंग की स्थिति पर चर्चा हुई।बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, नियमित टीकाकरण और उच्च जोखिम व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.